More
    HomeHindustanTimesगुजरात की इस सीट पर 60 साल में पहली बार जीती BJP,...

    गुजरात की इस सीट पर 60 साल में पहली बार जीती BJP, रच डाला इतिहास


    ऐप पर पढ़ें

    गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत हासिल की है। इस जीत के साथ भाजपा ने एक रिकॉर्ड भी बनाया है, लगातार सात बार जीतने का रिकॉर्ड। इस चुनाव में भाजपा ने एक ऐसी सीट पर जीत हासिल की है जिसपर पिछले 60 सालों से दूसरी पार्टियों का कब्जा था। जी हां, आणंद जिले के बोरसद विधानसभा सीट पर भाजपा के रमनभाई सोलंकी ने जीत हासिल की है। बता दें कि साल 1962 में इस सीट का गठन हुआ था। तब से लेकर आज तक इस सीट पर भाजपा कभी जीत नहीं हासिल कर पाई थी। इस चुनाव में भाजपा ने इस सीट को लेकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

    रच डाला इतिहास
    बोरसद विधानसभा सीट पर भाजपा के रमनभाई सोलंकी ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के राजेंद्रसिंह परमार को हराया। मुकाबला टक्कर का था। लेकिन करीब दस हजार से ज्यादा वोटों से भाजपा की जीत हुई। भाजपा के रमनभाई सोलंकी को 91,772 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के कैंडिडेट राजेंद्रसिंह परमार को 80,607 वोट मिले। बता दें कि इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने मनिष भाई पटेल को चुनावी मैदान में उतारा था। AAP के कैंडिडेट को महज 2,003 वोटों से संतोष करना पड़ा।

    बोरसद सीट पर कांग्रेस का रहा दबदबा
    बोरसद विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी का अबतक दबदबा था। साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्रसिंह परमार ने भाजपा के रमनभाई सोलंकी को हराया था। वहीं साल 2012 के चुनाव में भी कांग्रेस के राजेंद्रसिंह परमार ने भाजपा के नईबेन सोलंकी को हराया था। बता दें कि कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भरतसिंह माधवसिंह सोलंकी इस सीट पर 1995, 1998, 2002 में लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं।

    गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है। सूबे के 182 सीटों में से भाजपा के खाते में 156 सीट आए हैं। वहीं कांग्रेस को 17 सीटों पर जीत मिली है। आम आदमी पार्टी यह दावा कर रही थी कि गुजरात में उसकी सरकार बनने जा रही है। लेकिन गुजरात में AAP को केवल 6 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

    Source

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img