More
    HomeHindustanTimesWeather Update: बिहार-झारखंड में बढ़ने वाली है ठंड, 3 डिग्री तक कम...

    Weather Update: बिहार-झारखंड में बढ़ने वाली है ठंड, 3 डिग्री तक कम हो जाएगा तापमान; जानिए मौसम का हाल


    ऐप पर पढ़ें

    Weather Today, Weather Update, Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी पड़ने लगा है। उत्तर भारत के राज्यों में ठंडक बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, दक्षिण के कुछ राज्यों में अब भी बारिश आफत बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार-झारखंड में अगले कुछ दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आएगी। 

    मौसम विभाग (IMD) के अनुसार,  अगले तीन दिनों में बिहार और झारखंड के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरने वाला है। इसके बाद कुछ दिनों तक तापमान नहीं गिरेगा। मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि अगले पांच दिनों में बाकी देश के हिस्सों में तापमान बहुत अधिक नहीं बदलने वाला है।

    पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है। मध्य भारत के कई हिस्सों और उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस कम है।

    एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर आंतरिक तमिलनाडु और पड़ोस पर स्थित है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक ताजा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना है। वहीं, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

    Source

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img